महिलाओं के ऑर्गेज्म ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी
महिलाओं के ऑर्गेज्म ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी हिंदुस्तान में कई चीज़ों को लेकर टैबू होता है और इस बात को बिल्कुल नकारा नहीं जा सकता कि महिलाओं की दैनिक जरूरतों और उनकी शारीरिक समस्याओं और जरूरतों को लेकर तो सबसे ज्यादा बातें बनाई जाती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन जरूरतों के बारे में बात कौन करेगा? हमारे देश में इससे ज्यादा गलत समझा जाने वाला कोई भी टॉपिक हो ही नहीं सकता है। जहां सबके सामने पीरियड्स की बात करने को ही गलत माना जाता है वहां पर शारीरिक जरूरत तो यकीनन एक बेहद गंभीर विषय समझा जाता है।पर साइंस की बात करें तो नेचुरल चीज़ों को ही यहां पर बदनाम किया जाता है। पीरियड्स, ब्रेस्ट और वेजाइनल एग्जाम आदि से जुड़ी समस्याएं महिलाएं गायनेकोलॉजिस्ट के सामने बोलने से भी कतराती हैं और ऐसे में अगर फीमेस ऑर्गेज्म की बात हो जाए तब तो यकीनन महिलाएं परेशान हो जाती हैं। खीज या शर्म के आगे देखा जाए तो ये एक बहुत बड़ी जरूरत है जिसे आप कम नहीं मान सकते हैं। कई महिलाओं को तो इसके बारे में जानकारी होती ही नहीं है। M.B.BS, MD (Obgyn) डॉक्टर अमीना उन्होने फीमेल ऑर्गेज्...