क्या आपका अपनी ब्रा से संबंध प्रेम-घृणा वाला है।

 


आमतौर पर सभी महिलाएं ब्रा पहनती हैं ताकि उनके स्तन सुरक्षित रहें। ब्रा स्तनों और निपल्स को मजबूत और आकर्षक बनाने में मदद करती है  बड़े स्तनों वाली महिलाओं के लिए, व्यायाम या जॉगिंग के दौरान ब्रा पहनना आरामदायक हो सकता है 

अगर ब्रा साइज सही न हो तो ब्रेस्ट का आकार बिगड़ सकता है। ढीली ब्रा पहनने से आपका फिगर खराब हो सकता है. ब्रा का चुनाव करते वक्त हमेशा सही फिटिंग वाली ब्रा का ही चुनाव करें. ध्यान रहे कि ब्रा के स्ट्रैप, कप, बैंड बिल्कुल ढीले न हों और अच्छे से बॉडी में फिट हों 

ब्रा को ज्यादा से ज्यादा छ महा तक इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बाद इसकी फिटिंग गड़बड़ होने लगती है जिसका सीधा असर बॉडी पर भी पड़ता है ।

ऐसे चुनें अपने लिए सही ब्रा


🌈पार्टनर कोड PURL  का उपयोग करें और अतिरिक्त छूट प्राप्त करें 🌈



* आपकी ब्रा को बॉडी के चारों ओर फिट होनी चाहिए. यह बहुत ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए और न ही बहुत ढीली होनी चाहिए.

* हमेशा सबसे पास वाले पिन पर अपनी ब्रा को हुक करें. जब ब्रा समय के साथ लूज़ हो जाती है तब हुक नेक्स्ट पिन पर लगाएं.

* यदि आपकी ब्रा आपकी पीठ पर घूम रही है तो इसका मतलब है कि आपको एक छोटे साइज़ वाले बैंड की ब्रा की जरुरत है.

* आगे की ओर बेंड करें और अपनी ब्रा पहनें जिससे कि सब कुछ कप में चला जाएँ और तार के नीचे कुछ भी ना लटकें.

* सुनिश्चित करें कि कप टाइट हुआ है और उसमें कोई ज्यादा जगह ना हों.

* यदि आपकी ब्रा पट्टियां आपके कंधों में चुभ रही हैं तो आपको एक बड़े साइज़ की ब्रा की आवश्यकता है.



महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाए-

कई महिलाएं इस बात को मनाती है कि वह ब्रा को पहनने के बाद खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करती है. कई तरह के अध्ययन भी इस बात को साबित करते हैं. युवा महिलाओं पर हुई रिसर्च इस बात को बताती है कि महिलाओं के द्वारा ब्रा न पहनने से उनमें कोलेजन का स्तर बढ़ जाता है. इससे स्तनों में खिंचाव आता है. इससे बचने के लिए ब्रा का पहनना जरूरी होता है.


1. आकर्षित दिखाना-

स्तनों का सही आकार आपको आकर्षक बनाता है. इससे महिला का पूरा शरीर आकर्षित दिखाई देता है. ब्रा पहनने से महिलाओं के स्तनों के आकार में बदलाव होता है. वह पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और सुडौल लगते हैं. इसके अलावा सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाएं स्तनों के कम आकार होने पर भी उभार ला सकती है.


2. बॉडी पोस्चर का सही होना-

ब्रा पहनने से महिलाओं को बॉडी पोस्चर सही रखने में मदद मिलती है. सेहतमंद रहने के लिए बॉडी पोस्चर सही होना बेदह जरूरी होता है. आपकी खराब बॉडी पोस्चर आपको सुस्त व बीमार दिखाती है, इससे बचने के लिए आपको ब्रा को पहनना चाहिए. किशोरावस्था में शरीर के विकास के लिए लड़कियों की बॉडी पोस्चर का सही होना जरूरी माना जाता है. बड़े आकार के स्तनों वाली महिलाओं और लड़कियों के द्वारा ब्रा ना पहनने से पीठ में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है.


3. आराम पाने के लिए-

जरूरी सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाओं को काफी आराम मिलता है. इसके साथ ही यह आपके पसीने को भी सोखने में मदद करती है. कई बार पसीने के कारण महिलाओं को काफी असुविधा होती है. जबकि पसीने के कारण स्तनों में संक्रमण होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है. एक्सरसाइज और अधिक परिश्रम के दौरान आपको आरामदायक ब्रा का ही चयन करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की असहजता महसूस न हो ।



4. स्तनों को सपोर्ट प्रदान करना-

महिलाओं के स्तन वसायुक्त ऊतकों से बने होते हैं. इनमें मांसपेशियां नहीं होती हैं. इसलिए ब्रा को पहनने से स्तनों को सपोर्ट मिलता है और वह नीचे की ओर अनावश्यक लटकते नहीं हैं. स्तनों की त्वचा में नीचे की ओर खिंचाव होने से यह ढीले हो जाते हैं. त्वचा के इस खिचाव से बचने के लिए आपको नियमित ब्रा पहननी चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

The Ultimate Guide to Breast Shapes, Bra Fit, and Style

Unleash the Spark: How Lingerie Can Reignite Intimacy

पुरानी और फीकी ब्रा से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है!